नाश्ते - कुछ शुरुआती व्यंजन
See this recipe in English
भारत में नाश्ते बहुत तरह के हैं. ख़ास तौर पर उत्तर प्रदेश और गुजरात में तो कई तरह के नाश्ते बनाए जाते हैं. बाज़ार में हलवाई की दुकान पर लगे हुए समोसों की बात ही कुछ और है. ज़्यादातर नाश्ते नमकीन होते हैं. समोसे जैसे नाश्ते पार्टी स्नेक्स के लिए बढ़िया हैं, तो उपमा सुबह के नाश्ते के लिए अच्छा है. दोपहर में भूख लगने पर भी कुछ फटाफट नाश्ते बनाए जा सकते हैं. छुट्टी के दिन इनमें से कुछ नाश्ते ब्रंच का काम कर सकते हैं.
 |
पौष्टिक इडली- ज्वार, सूजी, गाजर और दही से बनाई गयी यह स्वादिष्ट इडली बहुत ही पौष्टिक हैं. ज्वार को सेहत के लिहाज से बहुत अच्छा माना जाता है और अक्सर मधुमेह के रोगी को डॉक्टर गेंहूँ से ज़्यादा ज्वार के इस्तेमाल की सलाह देते हैं. इन स्वादिष्ट और पौष्टिक इडली की विधि मेरी एक सहेली ने बताई है. जब इस इडली को मैने पहली बार बनाया तो मेरे मन में यह शंका थी कि बच्चे इसे पसंद करेंगे कि नही लेकिन यह इडली ....
|
 |
चीज़ डोसा- दक्षिण भारत का सबसे मशहूर व्यंजन है डोसा. दाल और चावल के खमीर उठे घोल से बनाया गया यह डोसा सांभर और कई प्रकार की चटनी के साथ परोसा जाता है. डोसा भी नाना प्रकार के होते हैं, जैसे कि- मैसूर डोसा, रवा डोसा, प्याज डोसा, मसाला डोसा, पेपर डोसा आदि. पिछले दिनों हमारी एक दोस्त रूचि मित्तल ने बातों ही बातों में बताया कि बच्चों के खाने में बदलाव के लिए चीज़ डोसा बनाया जा सकता है. मैने खुद ......
|
 |
अंकुरित मोठ-अंकुरित मोठ स्वाद और सेहत का संगम हैं. सुबह के नाश्ते के लिए यह बहुत हल्के रहते हैं. अंकुरित मोठ से आप और भी कई व्यंजन बना सकते हैं... अंकुरित बीन्स पाचन एंजाइमों के प्रमुख स्रोत हैं, और ख़ासतौर पर इनमें अमीनो एसिड, विटामिन, प्रोटीन आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. बीन्स को आसानी से घर पर अंकुरित किया जा सकता है .... इसी प्रकार से आप चने, मूँग, गेहूँ इत्यादि को भी अंकुरित कर सकते हैं. .
|
 |
सोया पेटीज-प्रोटीन से भरपूर यह स्वादिष्ट पेटीज सोया ग्रॅन्युल्स से बनाई गयी हैं. सोयाबींस के आटे से कई प्रकार के शेप की चीज़ें बनती हैं जैसे की सोया नगेट्स जो कि बड़ी के जैसे होती हैं ऐसे ही इसका चूरा भी अलग से बाजार में मिलता हैं. तो आज बनाते हैं यह स्वादिष्ट पेटीज जिसे बनाना भी आसान है और यह स्वादिष्ट भी बहुत है . आप इसमें अपने स्वाद के अनुसार कुछ और सब्जियाँ भी डाल सकते हैं......
|
 |
बैंगनी (बैंगन के पकौड़े)–>बैंगनी जिसे हम बैंगन के पकौड़े के नाम से भी जानते हैं, कानपुर की एक पसंदीदा चाट है. आमतौर पर छोटे बड़े सभी चाट के ठेलों पर टिक्की और बताशों के साथ ही साथ बैंगनी, पालकी (पालक के पकौड़े), पापड़ी (तिकोनी पापड़ी), ख़स्ते इत्यादि भी आसानी से देखे जा सकते हैं. आजकल हमारे घर की बगिया में खूब शाक सब्जियाँ उग रही हैं जिनमें से एक बैंगन भी है तो चलिए बनाते हैं यह स्वादिष्ट बैंगनी........
|
 |
लज़ीज़ मूँग दाल- लज़ीज़ मूँग दाल एक बहुत ही आसानी से और फटाफट बनने वाला नाश्ता है. ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी है. मूँग दाल प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है. लज़ीज़ मूँग दाल बनाने की यह विधि शुचि की रसोई की एक नियमित पाठिका काजल की है. काजल ने यह विधि हमें बताई और हमसे गुज़ारिश की कि मैं उन्हे यह विधि नाप-तौल के साथ विस्तार से बनाना बताऊं... |
.JPG) |
मिर्ची वड़ा-मिर्ची वडा जिसे और भी कई नामों से जाना जाता है जैसे कि मिर्च के पकौड़े, मिर्ची भज्जी इत्यादि, एक स्वादिष्ट तला हुआ नाश्ता है. मिर्ची वडा के अंदर मसालेदार आलू भरे जाते हैं और फिर इसे बेसन के घोल में लपेटकर तला जाता है. आप इसे शाम की चाय के साथ या फिर पार्टी के लिए कभी भी बनाएँ यह बहुत स्वादिष्ट लगते हैं.......... |
 |
नायलौन ढोकला-ढोकला या फिर ढोकले से तो आप सभी लोग परिचित होंगे. यह भारत के पश्चिमी प्रांत गुजरात की ख़ासियत है. नायलौन ढोकला बहुत ही मुलायम और स्पंजी होता है शायद यही वजह है कि इसे नायलौन ढोकला कहते हैं. वैसे अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं तो मैं आपको बता दूँ कि आमतौर पर बेकरी और रेस्टोरेंट में यही ढोकला मिलता है.... तो चलिए आज हम आपको एक आसान सी विधि बता रहे हैं स्पंजी ढोकला बनाने की..... |
.JPG) |
पनीर सैंडविच--पनीर हर दिल अज़ीज है. मैं आजतक किसी भी इंसान से नही मिली जो कहे कि उसे पनीर नही पसंद है. यहाँ तक कि मेरे विदेशी दोस्तों को भी जब मैं समझाने लगते हूँ इंडियन कॉटेज चीज़ तो वो कहते हैं "पनीर"...... तो ऐसे में आप समझ ही सकते हैं कि पनीर कितना मशहूर है. यह पनीर सैंडविच ... |
 |
मटरा/मटर की चाट- मटर से भारत के अलग अलग प्रांतों में कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं. जहाँ पश्चिम भारत में इसी मटर से रगड़ा बनाया जाता है वहीं उत्तर प्रदेश में इससे मटर की टिक्की, मटर चाट, गोलगप्पे में मटर को भरना, इत्यादि में इस मटर का प्रयोग होता है. मटर में प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा ... |
.JPG) |
हरियाली टिक्की--जैसा कि नाम से ही जाहिर है यह टिक्की हरी भरी है और स्वाद और सेहत से भरपूर है. यह टिक्की हमने पालक, हरी मटर के दाने, और आलू से बनाई है. आप चाहें तो आलू के स्थान पर पनीर का प्रयोग भी कर सकते हैं. इस हरियाली टिक्की की सबसे अच्छी बात यह है कि जो लोग पालक खाने ..... |
 |
नूरानी कबाब-लखनऊ यानि कि नवाबों का शहर ! लखनऊ शहर अपनी मुगलई तहज़ीब के लिए हमेशा से ही मशहूर रहा है, और इसी के साथ ही और भी चीज़ें हैं जो जेहन में आने लगती हैं अवध के नाम के साथ ....लखनऊ के लज़ीज़ कबाब भी बहुत उम्दा होते है. कबाब वैसे तो माँसाहारी ही ज़्यादा होते थे ... |
.JPG) |
पातरा/ पतौड़े पातरा जिसे पतौड़े के नाम से भी जाना जाता है, एक गुजराती नाश्ता है. पातरा एक बहुत स्वादिष्ट और बहुत कम चिकनाई से बनने वाला नाश्ता है. पातरा को अरबी/ घुइयाँ के पत्तों से बनाया जाता है. गर्मी और बारिश के मौसम में यह पत्ते भारत में आसानी से सब्जी मंडी में मिल जाते हैं, लेकिन शायद ........... |
 |
पनीर के चीले--
चीले उत्तर भारत में आमतौर पर नाश्ते के लिए बनाए जाते हैं. आप चीले बेसन या फिर पिसी दाल से भी बना सकते हैं. चीले सादे भी बनाए जा सकते हैं और इनमें कोई ख़ास स्वाद भी दिया जा सकता है जैसे लौकी के चीले, प्याज के चीले, पनीर के चीले, इत्यादि. यहाँ पर मैं दो तरह से पनीर ....
|
 |
मटर की घुगनी ताजी हरी मटर के दानों से बनने वाली यह घुगनी उत्तर प्रदेश की बहुत मशहूर डिश है. घुगनी बनाने की यह विधि मेरी माँ की है. घुगनी में खूब सारी अदरक डाली जाती है जो मटर के पाचन में मदद करती है. तो बनाइए जाड़े के इस मौसम में मटर की घुगनी.... |
 |
समोसा - समोसे की प्रसिद्धी देश-विदेश तक है. मैनें अपने विदेश प्रवास के दौरान बीफ समोसा, पास्ता समोसा और नूडल समोसा भी देखा है. मसालेदार आलू भर कर बनाए गये समोसे बेहद पसंद किए जाते हैं. इन्हें बनाना आसान है, लेकिन थोड़े धैर्य की आवश्यकता है. मीठी सोंठ और धनिए की चटनी के साथ समोसे के मज़े लीजिए!
|
 |
नमक पारे -
नमक पारे, मारवाड़ी/ राजस्थानी व्यंजन है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है यह एक नमकीन व्यंजन है, जिसे कि धीमी आँच पर तालकर तैयार किया जाता है. नमक पारे को भेलपूरी में भी डाला जाता है स्वाद बढ़ाने के लिए. तो इस बार दीवाली में बनाइए नमक पारे.... ...... |
 |
ब्रेड रोल्स -ब्रेड रोल्स खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं. इनको बनाने में भी अधिक समय नही लगता है. ब्रेड रोल्स वैसे तो तला हुआ नाश्ता है लेकिन अगर आप इनको अच्छे से मध्यम-तेज आँच पर तलें तो तेल बिल्कुल भी ब्रेड के अंदर नहीं जाता है. तो बनाइए ब्रेड रोल्स अगली फ़ुर्सत लगते ही....
|
 |
ब्रेड का पोहा -आज की तेज दौड़ती जिंदगी में ब्रेड याने की डबलरोटी हमारे खाने का ज़रूरी हिस्सा बन गयी है. ब्रेड का पोहा ब्रेड से बनने वाला एक स्वादिष्ट नाश्ता है. आप चाहें तो इसको शाम के खाने के तौर पर भी बना सकते हैं और सर्व करिए अपने पसंदीदा देशी पेय के साथ.
|
 |
नमकीन सेवई -नमकीन सेवई सेहत से भरपूर, स्वादिष्ट और फटाफट बनने वाला नाश्ता है. नमकीन सेवई को बनाने के अलग-अलग तरीके है, जहाँ कुछ लोग सेवई को अजवाइन में छौंकते हैं वही इसको राई में भी बनाया जा सकता है. आप चाहें तो सेवई को रत के खाने के तौर पर भी बना सकते हैं, और सर्व करिए अपने पसंदीदा देशी पेय के साथ.
|
 |
पनीर के पकोड़े -पनीर के पकोड़े संपूर्ण भारत में बहुत लोकप्रिय नाश्ता है. इनको बनाना भी आसान होता है और इनको बनाने में अधिक समय भी नही लगता है. बारिश के इस मौसम में करारे करारे पकोड़े मिल जाएँ तो बस फिर और क्या चाहिए...
|
 |
सूजी का ढोकला -सूजी का ढोकला बहुत हल्का रहता है. यह एक फटाफट बनने वाला नाश्ता है और इसको बनाना भी बहुत आसान होता है. सूजी का ढोकला अगर धनिया या फिर पुदीने की चटनी के साथ सर्व किया जाए तो नाश्ते का मज़ा ही और होता है. तो बनाइए इस स्वादिष्ट ढोकले को...
|
 |
आलू के पकोड़े -आलू के पकोड़े की यह रेसिपी उन लोगों के लिए बहुत अच्छी है जो प्याज से परहेज रखते हैं. इस प्रक्रिया से बनाए जाने पर आलू के पकोड़े बहुत करार और स्वादिष्ट बनते हैं. अगर आप तीखा खाने के शौकीन हैं तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा लीजिए और मज़ा लीजिए आलू के पकोड़ो का..
|
 |
आटे का नमकीन हलवा-आटे का हलवा बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता है. इसको बनाना भी आसान है और यह बनता भी जल्दी है. बड़ी पार्टी होने पर इसको तली में जमकर इसके टुकड़े भी कटे जा सकते हैं.
|
 |
प्याज के पकौड़े -प्याज के पकौड़े का नाम आते ही भीगी - भीगी मानसून की शामें और चाय की प्याली की याद आ जाती है. प्याज के पकौड़े खाने में बहुत स्वादिष्ट और बनाने में भी आसान होते हैं.
|
 |
मसूर के कबाब- परंपरागत व्यंजनों में कबाब एक मुग़लई डिश है, और माँसाहारी व्यंजन है. लेकिन यह विधि है एक बहुत ही मजेदार शाकाहारी कबाब की. मसूर की दाल के कबाब प्रोटीन, फाइबर्स और विटामिन बी 1 से भरपूर हैं, और इन्हे काफ़ी कम तेल या घी में बनाया जा सकता है. यह कबाब सही मायनों में सेहत के लिए अच्छा और फटाफट बनने वाला नाश्ता है. कई बार मैनें पार्टियों में इसे बनाया है, और हर बार खूब तारीफ हुई है.
|
 |
पापडी चाट-पापडी चाट को सेव पूरी भी कहते हैन.वैसे तो आजकल पापडी बाजार में आसानी से मिल जाती है लेकिन अगर आप चाहें तो इन्हे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. पापडी की ऊपरी परत को थोडा सा फोड़ कर, उसमें उबले हुए आलू भरकर, मीठी चट्नी और दही डाल कर, फिर स्वादानुसार मसाले डालकर सर्व करते हैं. तो मज़े लीजिए पापडी चाट के..
|
 |
मेदू वड़ा-मेदू वड़ा दक्षिण भारतीय व्यंजन है. दक्षिण भारत में इसे आमतौर पर सुबह के नाश्ते में बनाया जाता है लेकिन मैं इसे रविवार हो ब्रंच में बनाना पसंद करती हूँ. . उड़द की दाल से बनाए गये यह वड़े सांभर और नारियल की चटनी से बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. |
.JPG) |
मठरी- मठरी उत्तर-भारतीय व्यंजन है. यह तल कर बनाई जाती हैं, और इन्हें कई दिनों तक रखा जा सकता है. मीठी या खट्टी चटनी के साथ मठरी बड़ी मजेदार लगती हैं. इन्हें आप चाट के साथ भी परोस सकते हैं, और सुबह चाय के साथ भी. बच्चों को भी मठरी बहुत पसंद आती है. |
.JPG) |
उपमा-एक बहुत ही लोकप्रिय दक्षिण भारतीय नाश्ता व्यंजन है. उपमा सूजी से बनाया जाता है. विभिन्न सब्जियों के साथ आप उपमा बना सकते हैं. यह बहुत ही स्वादिष्ट और साथ ही पौष्टिक नाश्ता है. इसमें वसा बहुत कम है इसलिए यदि आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत हैं, तो उपमा आपके लिए सही विकल्प है. |
 |
पनीर टिक्का - टिक्का एक परंपरागत मुगलाई डिश है. इसे तंदूर में पकाया जाता है. मेरी विधि शाकाहारी पनीर टिक्का की है. शिमला मिर्च में विटामिन ए और विटामिन सी बहुतायत में है, और इसकी वजह से यह नाश्ता सेहत के लिए भी अच्छा है. पनीर टिक्का एक कम वसा स्टार्टर है. |
 |
पोहा-
यह गुजरात का प्रसिद्ध नाश्ता है. पोहा सब्जियों से भरपूर है, और एक कम वसा नाश्ते के लिए एकदम सही डिश है. पोहा चावल के चिवड़े से बनाया जाता है. पोहे को के अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है. कुछ लोग एकदम सूखा पोहा पसंद करते हैं तो कुछ और लोग इसे थोड़ा गला कर बनाते है. जहाँ कुछ लोग ........
|
 |
ब्रेड का ढोकला-
ढोकला कई प्रकार का होता है; सूजी का ढोकला, चने की दल का ढ़ोकला, चावल का खट्टा ढोकला, बेसन का खमन ढोकला... यहाँ मैं आपको एक नये प्रकार का ढोकला बता रही हूँ जो कि डबलरोटी से बनता है. ब्रेड का ढोकला एक आसानी से बनने वाला नाश्ता है. इसमे घी / तेल बहुत कम मात्रा में होता है और बहुत स्वादिष्ट भी होता है.
|
 |
काले चने-
काले चने में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. रविवार के नाश्ते के लिए यह डिश बिल्कुल उपयुक्त है. अगर आप चाहें तो इसमें प्याज, आलू, टमाटर इत्यादि सब्जियाँ डाल सकते है जो इसके स्वाद को और बढ़ा देता है. तो बनाइए इस रविवार को काले चने.......
|
 |
सूखी मूँग दाल-
मूँग दाल प्रोटीन का बहुत अच्छा सोत्र है. सूखी मूँग दाल एक बहुत ही आसानी से और फटाफट बनने वाला नाश्ता है. ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी है. इस दाल बनाने में भी बहुत कम समय लगता है . तो अगर आपके बच्चे दाल नही खाना चाहते हैं तो आप उनको मूँग दाल इस रूप में खिलाइए फिर देखिए इस दाल की फरमाइश रोज आएगी.....
|
 |
मूँग दाल चीला-
मूँग दाल चीला न केवल नाश्ते में बल्कि बच्चों के लंच बॉक्स में रखने के लिए भी बहुत अच्छा है. इससे पेट भी भर जाता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी ठीक है. अगर आप चाहें तो इसमें कुछ सब्जियाँ भी डाल सकती हैं .
|
 |
पाव भाजी -पाव भाजी पश्चिमी भारत, विशेष रूप से महाराष्ट्र से एक बहुत लोकप्रिय कोम्बो है. इसको आमतौर पर शाम के नाश्ते में सर्व किया जाता है. हालाँकि मैं तो इसे आमतौर पर लंच या फिर डिनर में ही सर्व करना पसंद करती हूँ . अब क्योंकि इसमें बहुत सारी सब्जियाँ हैं और फिर पाव भी है तो यह तो भरा पूरा खाना हो....
|