दिनांक गुरुवार, 7 मार्च, 2013

See this page in English

महा शिवरात्रि !!

प्रिय पाठकों ,

महा शिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के चौदहवें दिन मनाया जाता है. इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हैं. कहते हैं कि भगवान शिव को प्रसन्न करना बहुत आसान होता है - शायद यही वजह है कि उन्हे भोले बाबा के नाम से भी जाना जाता है. महा शिरत्रि का पर्व संपूर्ण भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है..

इस साल महा शिवरात्रि का पर्व रविवार, 10 मार्च को है. तो चलिए इस शुभ दिन के लिए कुछ फलाहारी व्यंजन बनाएँ. मैंने कुछ पहले से बनाए गये व्रत के व्यंजन इस पन्ने पर लगाए हैं जिससे आपकी सर्च आसान हो जाए ......भोले बाबा के भोग के लिए "ठंडाई"

महा शिवरात्रि की शुभकामनाओं के साथ,
शुचि

Thandai ठंडाई-ठंडाई उत्तर भारत का एक बहुत ही मशहूर पेय है. इसे कई प्रकार के मसालों, गुलाब की पत्तियों, और बादाम को पीसकर दूध में डालकर होली के अवसर पर बनाते हैं. बातों ही बातों में मेरी गुजराती दोस्त ने बताया कि पश्चिम भारत में ठंडाई को ख़ासतौर पर शिव जी के भोग के लिए महा शिवरात्रि के अवसर पर भी बनाते हैं. इस बात से मुझे याद आया कि जब हम छोटे थे तो अगस्त महीने में पड़ने वाले त्यौहार हरितालिका तीज पर हमारे घर के पास वाले मंदिर में लाऊडस्पीकर पर गाना बजा करता था "शिव शंकर ने घोटी भांग कि बुँदिया पड़ने लगीं...." ठंडाई में अक्सर होली के अवसर पर भांग ..

नाना प्रकार का फलाहारी खाना/ फलाहारी दावत- भुनी मूँगफली और मखाने, मखाने की खीर, साबूदाने का पुलाव, दही, सिंघाड़े की नमकीन बरफी, कूटू के पकौड़े, और फलाहारी चटनी.

vratkithali


Sabudana_Pulavh

साबूदाने का पुलाव->साबूदाने को ज़्यादातर परिवारों में व्रत के दिनों में खाया जाता है. साबूदाना कार्बोहाइड्रेट का बहुत अच्छा सोत्र है जिससे इसे खाने से उर्जा मिलती है. वैसे शायद यही वजह है कि बिना व्रत के भी लोग साबूदाने का प्रयोग करते है....साबूदाने से कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं जैसे कि, साबूदाने के पापड़, साबूदाने की कचड़ी, साबूदाना वड़ा, साबूदाने की खीर इत्यादि. आज हम आपको साबूदाने का फलाहारी पुलाव बनाना बता रहे हैं......

शाही आलू का हलवा

शाही आलू का हलवा -आलू का हलवा एक पारंपरिक उत्तर भारतीय मिठाई है. यह हलवा फलाहारी होता है. मुझे याद है जब मैं छोटी थी तब मेरी दादी यह हलवा एकादशी के व्रत पर बनाती थी. आलू का यह हलवा बहुत स्वादिष्ट है लेकिन इसमें कैलोरी काफ़ी मात्रा में होती हैं, इसीलिए यह ज़रूरी हो जाता है कि इस स्वादिष्ट हलवे को थोड़ा ध्यानपूर्वक खाया जाए........

Vrat_Ki_Sabji

कूटू की सब्जी- जो लोग नवरात्रि में आठ दिन का उपवास रखते हैं उनका मन हर दिन कुछ अलग और हल्का खाने को करता है ऐसे में यह कूटू की सब्जी बहुत अच्छी रहती है. उनके लिए यह सब्जी बहुत अच्छी रखती है. उबले आलू, खट्टे दही, और कूटू के आते से बनाई गयी यह सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती है. आप इसे कूटू की पूरी, या फिर कूटू के चीले/ कूटू के पराठे किसी के साथ भी परोस सकते हैं. तो इस नवरात्रि में बनाइए कूटू की सब्जी और कूटू के पराठे.

कूटू की पूरी

कूटू की पूरी -कूटू एक ऐसा फल है जिसे व्रत के दिनों में खाया जाता है. कूटू भारत में तो आसानी से मिल जाता है लेकिन भारत के बाहर तो मैने खाली कूटू का आटा ही देखा है. कूटू के आटे से कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं. तो चलिए बनाते हैं कूटू की पूरी. कूटू के व्यंजन बनाते समय एक बात का ध्यान रखें कि कूटू की तासीर बहुत गरम होती है इसलिए कूटू के साथ दही ज़रूर खाना चाहिए जिसकी तासीर ठंडी होती है......


कुछ और स्वादिष्ट फलाहारी व्यंजन

kuttu ki pakaudi phalahari bhel Phalhari Chutney

कूटू के पकौड़े            फलाहारी भेल          फलाहारी चटनी

some photos for party planning and organization!