दिनांक ब्रहस्पतिवार , 7 फ़रवरी, 2013
See this page in English
वैलेंटाइन्स डे !!
वैलेंटाइन्स डे दुनिया भर में 14 फ़रवरी को मनाया जाता है. आम तौर पर ऐसी धारणा है कि यह दिन ख़ासतौर पर युवाओं के लिए मौज मस्ती और उनके प्यार के इज़हार का दिन है. लेकिन अमेरिका में यह दिन बहुत धूम धाम से हर वर्ग के बीच मनाया जाता है. जहाँ लोग डांस पार्टी, कैंडेल लाइट डिनर आदि का आनंद उठाते हैं वहीं इस दिन अमेरिका में स्कूल में बच्चे आपस में कार्ड्स का आदान-प्रदान करते हैं. वैलेंटाइन्स डे का मतलब है एक दूसरे के प्रति प्यार और आदर का इज़हार. अब यह प्यार बच्चों का माँ-बाप के प्रति, उनके टीचर्स के प्रति, दोस्तों के प्रति, और किसी का भी किसी के प्रति हो सकता है...... बच्चे अपने टीचर्स को भी कार्ड्स देते हैं. बच्चों के लिए गेम्स, और पार्टी का आयोजन भी होता है और बच्चों को गुडी बैग ( यानी कि कुछ छोटे-छोटे उपहार) भी मिलते हैं.
वैलेंटाइन्स डे पर ख़ासतौर पर गुलाबी और लाल दो रंग की चीज़ें देने का अधिक चलन है. आज के दिन अमेरिका के बाजार इन दो रंगो से भरे रहते हैं. खाने की चीज़ों पर भी इन दो रंगों का बोलबाला रहता है. वैसे तो आप प्यार से कुछ भी बनाएँ और खिलाएँ वो ही सिर आखों पर होता है लेकिन फिर भी वैलेंटाइन्स डे के लिए कुछ खास बनाते हैं.....
वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाओं के साथ,
शुचि
वैलेंटाइन्स डे के लिए कुछ और व्यंजन
कुछ फोटो घर पर पार्टी का आयोजन करने और पार्टी का खाना बनाने के बारे में !
