See this page in English

रक्षा बंधन !

रक्षा बंधन के पावन पर्व से आप सभी परिचित होंगें. रक्षा बंधन जिसे हम राखी के नाम से भी जानते हैं इस वर्ष 2 अगस्त को मनाई जाएगी. भारतीय कॅलंडर के अनुसार यह पर्व सावन मास की पूर्णिमा के दिन होता है.

राखी के अवसर पर आमतौर हमारे घर में जो सबको - ख़ासतौर पर भाई और बहन को - पसंद हो, वो बनता था. मुझे याद है जब हम सब छोटे थे तब हमारी बुआ जी रखी के लिए रसगुल्ले लाती थीं. हमारे भाई को रसमलाई बहुत पसंद है. मेरे बेटे को पारंपरिक देसी मिठाई ख़ासतौर पर चाशनी वाली जैसे कि बालूशाही, शाही टुकड़ा, गुलाब जामुन आदि पसंद है. मम्मी मामाजी लोगों के लिए मिठाई के साथ साथ मूँग की दाल के दही वड़े, चटनी के आलू आदि भी बनाती थीं. अब तो हम लोग विदेश में रहते हैं तो ज़्यादा तो सबसे मिलना नही हो पाता है लेकिन हम सभी त्यौहार परम्परागत रूप से मनाने की पूरी कोशिश करते हैं.

तो चलिए फिर भाई बहन के इस शुभ पर्व अवसर पर हम भी कुछ खास व्यंजन बनाएँ....

शुभकामनाओं के साथ,
शुचि


Idly

इडली– इडली दक्षिण भारतीय व्यंजन है जो भारत के साथ ही साथ विदेश में भी बहुत मशहूर है. इडली को आप कभी भी बना सकते हैं; नाश्ते में या फिर खाने में....हमारे घर में इडली सांभर सभी को बहुत पसंद है....इडली को सांभर और चटनी के साथ परोसिए तो यह संपूर्ण भोजन बन जाता है- इसमें दाल, चावल, सब्जियाँ, दही, नारियल सभी कुछ है. तो फिर देर किस बात की आइए बनाएँ इडली सांभर.....

Sandesh

संदेश– संदेश छेने से बनने वाली एक बहुत प्रसिद्ध बंगाली मिठाई है. मैं कभी बंगाल तो नही गई लेकिन कानपुर शाहर में मैने जितनी छेने की मिठाइयाँ देखी हैं उतनी कहीं नहीं, जैसे कि रसगुल्ले, रसमलाई, राज भोग, खीर कदम, छेने की सैंडविच, इत्यादि इत्यादि....सभी एक से बढ़कर एक- लाजवाब. संदेश कई आकार के और कई अलग अलग स्वाद के होते हैं. यहाँ हम आपको एक आसान सा तरीका बता रहें संदेश बनाने का. आप अपने स्वाद के अनुसार इसमें कुछ और फ्लेवर भी डाल सकते हैं. तो चलिए बनाते हैं संदेश.......

कुछ और स्वादिष्ट मिठाइयाँ

rasmalai gulabjamun balushahi

      रसमलाई               गुलाब जामुन            बालूशाही

कुछ स्वादिष्ट चटपटी चाट


some photos for party planning and party organization/ bulk cooking!