बुधवार, 3 अप्रैल, 2013
See this page in English
बसंत/ वसंत नवरात्रि विशेषांक !!
बसंत/ वसंत नवरात्रि हिन्दी पंचांग के अनुसार चैत्र मास की पड़वा से शुरू होती है. वैसे उत्तर भारत में हिन्दी नव वर्ष की शुरुआत भी चैत्र मास की पड़वा से ही होती है. नवरात्रि 9 दिनों तक चलने वाला त्यौहार है . यह नौ दिन बहुत पवित्र माने जाते हैं और इन दिनों पूजा अर्चना और व्रत उपवास रहने की परंपरा रही है. कुछ लोग जहाँ आठ दिन के उपवास के बाद नवें दिन नौ कन्याओं को खाना खिलाने के बाद रामनवमी को उपवास खोलते हैं. वही कुछ लोग पड़वा और अष्टमी का व्रत रखते हैं और फिर नवमी को कन्या खिलाते हैं. बसंत नवरात्रि में नवमी को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है.. इस वर्ष नवरात्रि गुरुवार, 11 अप्रैल से शुरू हो रही है और रामनवमी का पर्व शुक्रवार 19 अप्रैल को मनाया जाएगा....
इस शुभ मौके पर हम कुछ नये फलाहारी व्यंजन बनाएँगे...अभी हमने कुछ फलाहारी व्यंजन जो पहले कुछ व्रत के अवसर पर बनाए थे उन्हे आपके लिए यहाँ पर लिख रही हूँ......
शुभकामनाओं के साथ,
शुचि
नये फलाहारी व्यंजन!
फलाहारी थाली - कूटू की पकौड़ी, अरबी के कबाब, दही, ठंडाई, और कुछ फल......
कुछ और व्रत के व्यंजन
some photos for party planning and organization!
