शुचि के बारे में
मेरे प्यारे दोस्तों,
मेरा नाम शुचि है. पाक कला मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. मेरा मानना है कि खाना पकाना एक कला है. अच्छा भोजन हमेशा हमारे परिवार का हिस्सा रहा है. मैं विदेश में रहती हूँ और बहुत अच्छी तरह से शाकाहारियों की समस्याओं को समझती हूँ. मैं घर पर विभिन्न प्रकार के भोजन बनाती हूँ और इस साइट के माध्यम से अपने व्यंजनों को आप तक पहुँचाना चाहती हूँ.
मैं संयोग से व्यंजन लेखक बन गयी हूँ. मुझे खाने में नये-नये प्रयोग करने का शौक है और खास तौर पर अपने चार साल के फ्रेन्च प्रवास के दौरान मैंने बहुत सारी पार्टियों का आयोजन किया और विभिन्न देशों के लोगों से मिलने का मौका मिला. हमारे मेहमानों को हिन्दुस्तानी खाना बहुत पसंद आता था और वो मुझसे रेसिपी पूछते थे . मैं उनको ध्यानपूर्वक नाप-तौल के साथ अपने व्यंजनों कि विधि लिखती थी. एक दिन मेरी एक दोस्त ने मुझे सलाह दी कि "तुम्हारी लिखी हुई विधि से खाना बनाना आसान है, तुम एक वेब साइट बनाओ अपने व्यंजनों की." और मैंने इस साइट पर काम शुरू कर दिया. मैं जिस तरह से अपना खाना बनाती हूँ उसी तरह से उनके बनाने की विधि लिखती हूँ. मुझे आशा है कि आप इन्हे पसंद करेंगें और खाना पकाने में भी उतना ही आनंद उठाएँगें जितना कि हम सब खाना खाने में उठाते हैं.
शुभकामनाओं के साथ,
शुचि
