जन्माष्टमी विशेष!!!

See this page in English

8 अगस्त 2012

प्रिय पाठकों,

आप सभी जानते ही होंगे कि जन्माष्टमी भगवान कृष्ण जी का जन्म दिवस है. इस साल जन्माष्टमी का त्यौहार 10 अगस्त को है. जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर जहाँ कुछ लोग निर्जल व्रत रखते हैं और अर्ध रात्रि पर भगवान के जन्मोत्सव के बाद ही प्रसाद ग्रहण करते हैं वहीं कुछ और लोग फलाहारी व्रत रखते हैं. तो आइए इस शुभ अवसर पर हम कुछ फलाहारी व्यंजन बनाते हैं....

जन्माष्टमी की शुभकामनाओं के साथ,
शुचि


Dates and walnut burfi

अखरोट और खजूर की बर्फी- खजूर और अखरोट से बनी यह बरफी बनाने में बहुत आसान और बहुत पौष्टिक भी है. मैने यह बरफी बनाना अपनी एक सहेली अपर्णा से सीखा है. यह बरफी सभी को बहुत पसंद आती है तो चलिए इस बार जन्माष्टमी पर यह चट पट बनने वाली खजूर और अखरोट की बरफी बनाते हैं.

Fruit Bowl

फलों की फलाहारी चाट -फलों की यह चाट स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वाथ्यवर्धक भी हैं. व्रत के दिन यह फल की चाट आपको विटमिन्स, खनिज, रेशे, और प्राकर्तिक शर्करा बहुतायत में देते हैं. कृपया आप अपने बड़ों के साथ यह जाँच कर लें कि आपके परिवार में व्रत के दिन कौन से फल खाए जाते हैं. तो चलिए बनाते हैं यह फलाहारी चाट......


कुछ स्वादिष्ट फलाहारी पाग/बरफी

coconut burfi meeng pag mewa pag lauki lauj

कुछ और स्वादिष्ट फलाहारी व्यंजन