दही के व्यंजन

दही शाकाहारियों के लिए कैल्शियम का अच्छा स्रोत है. इसमे प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में होती है.

दूध से दही बनने की प्रक्रिया में दूध में मौजूद लॅक्टोस, lactic acid में परिवर्तित हो जाता है . दही को पचाना दूध से ज़्यादा आसान होता है. दही की तासीर ठंडी होती है, और यह गरम मौसम में सेहत की लिए बहुत फ़ायदेमंद रहता है.

दही भारतीय मौसम और भारतीय खाने दोनों के हिसाब से बहुत अनुकूल है. तीखी करी हो या फिर बिरयानी सबके साथ दही से बनाए व्यंजन बहुत स्वादिष्ट लगते हैं और सेहतमंद भी रहते हैं.

तो चलिए बनाते हैं कुछ दही के व्यंजन.
दही को घर पर बनाने की विधि?

curd, yogurt curd, yogurt

वैसे तो आजकल सब चीज़ बाजार में आसानी से मिल जाती है, लेकिन फिर भी दही मैं हमेशा घर पर ही बनाती हूँ. यह एक बहुत ही आसान सी रेसिपी है घर पर दही बनाने की.


Mango Strawberry Yogurt मीठा दही फलों के साथ- दही कैल्शियम और प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत्र है. गर्मी के मौसम में दही ताज़गी और ठंडक देता है. फलों के साथ इस मीठे दही के व्यंजन में हमने शक्कर के स्थान पर शहद का प्रयोग किया है जो इसे और ज़्यादा स्वाद देता है. आजकल बाजार में स्ट्रॉबेरी और आम आसानी से मिल रहे हैं तो मैने इन दो फलों के साथ इस मीठे दहो को बनाया है. मेवे में मैने अखरोठ और किशमिश का प्रयोग किया है लेकिन आप अपने परिवारैं....
Dahi_Ki Gujhiyah

दही की गुझिया- दही की गुझिया राजस्थान की ख़ासियत है. दही की गुझिया एक प्रकार के शाही दही बड़े जैसी ही है. जैसा की नाम से ही जाहिर है दही की गुझिया, गुझिया के जैसी ही दिखती है और इसके बीच में मेवा भी भरी होती है, लेकिन इसे दाल से बनाया जाता है. हमारे बहुत सारे पाठक काफ़ी समय से दही की गुझिया की फरमाइश कर रहे थे तो अब दीपावली से अच्छा मौका फिर कब मिलता ...

Mango Lassi

मैंगो लस्सी– मैंगो लस्सी एक बहुत ही लोकप्रिय, दही से बनने वाला ड्रिंक है. वैसे शायद आप यकीन ना मानें लेकिन यह सच है कि मैने मैंगो लस्सी पहली बार भारत में नही बल्कि विदेश में पी थी. विदेश में सiदी लस्सी की जगह मैंगो लस्सी ज़्यादा प्रचलित है. तो इस बार आप व्रत के इस मौसम में आज़मए मैंगो लस्सी.....

श्रीखंड श्रीखंड- श्रीखंड पश्चिम भारत की एक बहुत पारंपरिक मिठाई है. दही को मलमल के कपड़े में बाँधकर, और फिर उसे लटकाकर उसका पानी निकालने के बाद, शक्कर, मेवा, इलायची, और केसर डालकर बनाया जाता है श्रीखंड. श्रीखंड को बनाना तो आसान होता है लेकिन इसको बनाने के लिए थोड़े समय की आवश्यकता होती है.............
मूँग की दाल के दही बड़े मूँग की दाल के दही बड़े -मूँग की दाल के दही बड़े उत्तर प्रदेश में बहुत लोकप्रिय हैं. मूँग की दाल के बड़े उड़द की दल बड़े की तुलना में काफ़ी हल्के होते है और स्वाद में भी अति उत्तम. वैसे तो बड़े ताल कर बनाए जाते हैं लेकींन दही बड़ों के बड़े पानी में भिगोये जाते हैं जिससे इनका सारा तेल निकल जाता है और बड़े काफ़ी हद......
लौकी का रायता

लौकी का रायता -लौकी का रायता बनाने में बहुत आसान और खाने में स्वादिष्ट होता है. वैसे तो इस रायते को आप किसी भी प्रकार के खाने के साथ सर्व कर सकते हैं, लेकिन पराठे और पूरी के साथ यह ख़ासतौर पर ज़्यादा अच्छा लगता है. तो बनाइए एक और लौकी की डिश.....

Cucumber Raita

खीरे का रायता -खीरा शरीर को ठंडक पहुँचाता है. खीरे में विटामिन ए और सी प्रचुर मात्रा में होते है, और इसमें खनिजों का भी भंडार होता है. दही और खीरे के संगम से एक बहुत उम्दा और सेहतमंद रायता बनता है.

Pineapple Raita

अनानास का रायता -अनानास, एक बहुत लोकप्रिय फल है. अनानास विटामिन सी में समृद्ध होता है, और इसमें फाइबर की मात्रा भी काफ़ी ज़्यादा होती है. अनानास में कुछ ऐसे एन्ज़ाइम होते हैं जो कि पाचन प्रक्रिया में मदद करते हैं.

Boondi Raita

बूँदी रायता -बूँदी का रायता उत्तर भारत में आमतौर पर हर उत्सव में बनता है. पूरी और आलू टमाटर के रसे के साथ बूँदी रायता बहुत स्वादिष्ट लगता है. वैसे तो आजकल बूँदी भारतीय स्टोर में आसानी से मिल जाती है लेकिन फिर भी आप चाहें तो बूँदी को आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता है.

Mix Veg Raita

मिक्स सब्जियों का रायता -इस रायते को मैने उबले आलू, खीरा, और टमाटर से बनाया है. अगर आप चाहें तो इसमें प्याज भी डाल सकते हैं. गर्मियों में मिक्स वेज रायता पराठे के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है.

Mattha

मट्ठा - यह एक बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट पेय है. दही गर्मियों में दूध से ज़यादा फ़ाएदेमंद रहता है और इसको हजम करना भी आसान होता है. मट्ठा गर्मी में यह ठंडक पहुँचाता है और दही में मौजूद जीवाणु पेट के लिए अच्छे रहते हैं.

Dahi ke Aloo

दही के आलू -दही के आलू को मैने ख़ासतौर पर व्रत के दिनों के लिए बनाया है. वैसे अगर आप चाहें तो दही के आलू कभी भी बना सकते हैं.

dahi vada

दही वड़ा --दही वड़ा बहुत हल्के और बहुत ही उम्दा चाट है. दही वड़ा आमतौर पर मूँग या फिर उड़द दाल से बनाए जाते हैं. वैसे तो वड़े तले जाते हैं, लेकिन दही वड़ा का वड़ा पहले पानी में भिगोया जाता है तो उसकी सारी चिकनाई पानी में निकल जाती है, और फिर वड़े को दही में डालते हैं. इसीलिए दही वड़ा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा है.

Kesariya Lassi

केसरिया लस्सी - लस्सी एक बहुत ही लोकप्रिय, दही से बनने वाला ड्रिंक है. केसरिया लस्सी भगवान कृष्ण के जन्म स्थान मथुरा में बनने वाली एक विशेष लस्सी है. इसमें केसर की बहुत ही अच्छी सुगंध है, जो भारतवर्ष के मंदिरों की यादें ताज़ा कर देती है.