कुछ व्यंजन दक्षिण भारत से
See this page in English
दक्षिण भारतीय खाने का नाम सुनते ही हर किसी के मुँह में पानी आ जाता है. भाप में पकी इडली, डोसा, उत्तपम, अलग-अलग स्वाद के रसम, सांभर, अप्पम, अनगिनत चटनी, चावल के विभिन्न व्यंजन, सूची अनंत है.....यहाँ हम कुछ दक्षिण भारतीय व्यंजन बनाएगें, जो कि ना केवल भारतवर्ष बल्कि विदेशों में भी बहुत प्रचलित हैं.
भारतीय खाने में बहुत विविधता है - अरहर दाल उत्तर भारत में जीरे के साथ बनती है वहीं दक्षिण भारत में यह सांभर का रूप ले लेती है. उत्तर भारत में जहाँ गेहूँ (रोटी के रूप में ) का प्रयोग रोजमर्रा में होता है वहीं दक्षिण में चावल अधिक उपयोग में आता है, आदि आदि.....
भारतवर्ष म हर घर की अपनी अलग परंपरा होती है. यह बात खाने पर भी लागू होती है- हर परिवार की अपनी एक अलग विधि होती है संभवतः किसी एक व्यंजन को बनाने की पीढ़ी दर पीढ़ी यह परंपरा चलती रहती है. अब आपको जो भी अच्छा लगता है उसे आप अपना सकते हैं.... यहाँ पर मैने कुछ दक्षिण भारतीय व्यंजन बनाए हैं जो आमतौर पर बहुत ही सराहे जाते हैं दोस्तों और परिवार वालों के बीच, लेकिन आपके सुझाव बहुत आवश्यक हैं निरंतर सुधार के लिए.....
 |
पौष्टिक इडली- ज्वार, सूजी, गाजर और दही से बनाई गयी यह स्वादिष्ट इडली बहुत ही पौष्टिक हैं. ज्वार को सेहत के लिहाज से बहुत अच्छा माना जाता है और अक्सर मधुमेह के रोगी को डॉक्टर गेंहूँ से ज़्यादा ज्वार के इस्तेमाल की सलाह देते हैं. इन स्वादिष्ट और पौष्टिक इडली की विधि मेरी एक सहेली ने बताई है. जब इस इडली को मैने पहली बार बनाया तो मेरे मन में यह शंका थी कि बच्चे इसे पसंद करेंगे कि नही लेकिन यह इडली इतनी हल्की और लज़ीज़ बनीं कि बच्चे भी इन्हे खाकर वाह-वाह कर उठे... इन इडली को आप कभी भी बना सकते हैं; नाश्ते में या फिर खाने में....
|
 |
चीज़ डोसा- दक्षिण भारत का सबसे मशहूर व्यंजन है डोसा. दाल और चावल के खमीर उठे घोल से बनाया गया यह डोसा सांभर और कई प्रकार की चटनी के साथ परोसा जाता है. डोसा भी नाना प्रकार के होते हैं, जैसे कि- मैसूर डोसा, रवा डोसा, प्याज डोसा, मसाला डोसा, पेपर डोसा आदि. पिछले दिनों हमारी एक दोस्त रूचि मित्तल ने बातों ही बातों में बताया कि बच्चों के खाने में बदलाव के लिए चीज़ डोसा बनाया जा सकता है. मैने खुद भी यह अनुभव किया कि बच्चे वाकई इस चीज़ डोसे को खाते ही इसके दीवाने हो गये.......
|
 |
इडली– इडली दक्षिण भारतीय व्यंजन है जो भारत के साथ ही साथ विदेश में भी बहुत मशहूर है. इडली को आप कभी भी बना सकते हैं; नाश्ते में या फिर खाने में....हमारे घर में इडली सांभर सभी को बहुत पसंद है....इडली को सांभर और चटनी के साथ परोसिए तो यह संपूर्ण भोजन बन जाता है- इसमें दाल, चावल, सब्जियाँ, दही, नारियल सभी कुछ है. तो फिर देर किस बात की आइए बनाएँ इडली सांभर.....
|
.JPG) |
इमली के चावल- भारत से बाहर आने के बाद पिछले कई सालों में बहुत नये नये व्यंजन को आज़माने का मौका मिला. इसमें मुख्य रूप से हैं गुजराती और दक्षिण भारतीय व्यंजन. अब क्योंकि मैं उत्तर भारत से हूँ तो मैं आम तौर पर मगौंडी के चावल, तहरी, पुलाव, इत्यादि कई तरह के चावल के व्यंजन बनती आई हूँ लेकिन लिए कई चीज़ें मेरे लिए बहुत नयी भी हैं. दक्षिण भारत में कई प्रकार के चावल के व्यंजन बनते हैं जो .....
|
 |
इमली का रसम--
रसम एक दक्षिण भारतीय सूप है. इसे दाल, टमाटर, इमली और मसालों से बनाया जाता है. रसम कई विधियों से बनाया जा सकता है. यह इमली का रसम बनाने की मेरी एक मलयाली सहेली की विधि है. वैसे आम तौर पर इमली के रसम में टमाटर नही पड़ता है लेकिन हमने इसमें टमाटर डाला है जिससे कि रसम थोड़ा गाढ़ा भी हो जाता है और इसका स्वाद भी बढ़ जाता है. लेकिन अगर आप चाहें तो एकदम पारंपरिक तरीके से बनाएँ और टमाटर ना डालें ... जैसा आप चाहें...
|
 |
दही चावल-
दही और चावल की यह डिश दक्षिण भारत से है. फटाफट बनने वाली यह रेसिपी बहुत स्वादिष्ट होती है. दही चावल या फिर curd rice बहुत हल्का और पौष्टिक तो होता ही है साथ ही साथ प्रोटीन, कैल्शियम और कारबोहाइड्रेट का भी अच्छा स्रोत है. तो आप भी बनाइए दही चावल जब मन हो कुछ हल्का खाने का............
|
 |
करेले का तोरण -
तोरण मलयाली सूखी सब्जी है जो कि पत्ता गोभी, हरी मटर, करेला, कटहल, बीन्स, इत्यादि को नारियल के साथ पका कर बनाया जाता है. उत्तर भारत में इसे फुगात के नाम से भी जानते हैं. करेले का तोरण बनाने में बहुत आसान है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है. तोरण को आमतौर पर चावल के साथ परोसा जाता है..
|
 |
रवा उत्तपम- उत्तपम सांभर, दक्षिण भारत से बहुत मशहूर व्यंजन है. उत्तपम दाल और चावल के खमीर उठे घोल के साथ-साथ रवा/ सूजी के घोल से भी बनाया जाता है. इसमें घोल में ही कटी सब्जियाँ डालकर तब उत्तपम बनाया जाता है. उत्तपम-सांभर और नारियल की चटनी, खाने में तो लाजवाब है.........
|
 |
मसाला डोसा - दक्षिण भारत का सबसे मशहूर व्यंजन है डोसा. दल और चावल के खमीर उठे घोल से बनाया गया यह डोसा सांभर और कई प्रकार की चटनी के साथ परोसा जाता है. डोसा भी नाना प्रकार के होते हैं, जैसे कि- मैसूर डोसा, रवा डोसा, प्याज डोसा, मसाला डोसा, पेपर डोसा आदि. मसाला डोसा आलू का मसाला भरकर बनाया जाता है. तो बनाइए यह स्वादिष्ट मसाला डोसा.... |
 |
डोसे का मसाला- डोसे का मसाला अपने आप में एक विधि है. आपकी खोज को आसान करने के लिए, इस मसाले की विधि को भी बाकी दूसरी दक्षिण भारतीय विधियों के साथ लिख रही हूँ. आलू से तैयार करा गया यह मसाला अपने आप में एक व्यंजन है..... |
 |
सूजी की इडली-सूजी की इडली बहुत हल्की रहती हैं. इनको आप कभी भी बना सकते हैं; नाश्ते में या फिर खाने में.... इडली को सांभर और चटनी के साथ परोसिए तो यह संपूर्ण भोजन बन जाता है- इसमें दाल, सब्जियाँ, सूजी/ रवा, दही, नारियल सभी कुछ है. तो फिर देर किस बात की आइए बनाएँ इडली सांभर... |
.JPG) |
उपमा- उपमा दक्षिण भारत का मशहूर नाश्ते में परोसे जाना वाला व्यंजन है लेकिन अब तो संपूर्ण भारत में इसको नाश्ते में बनाया जाता है. सूजी/ रवा से बनने वाला यह उपमा ना केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि स्वास्थ के लिहाज से भी अति उत्तम रहता है. इसमें चिकनाई की मात्रा बहुत कम होती है, और सब्जियों का चुनाव आप स्वादानुसार कर सकते हैं. तो अगर आप रोजाना में कैलोरी पर निगाह रखते हैं तो यह नाश्ता आपके लिए सर्वोत्तम है.....
|
 |
सांभर- सांभर एक दक्षिण-भारतीय अरहर दाल से बनने वाली डिश है. सांभर की ख़ासियत यह है की इसमें दाल के साथ सब्जियाँ भी डाली जाती हैं तो आपको प्रोटीन और विटामिन एक साथ मिल जाता है. सांभर को डोसा, उत्तपम, इडली, अप्पम, इत्यादि के साथ परोसा जाता है. .. |
 |
रसम -रसम एक दक्षिण भारतीय सूप की किस्म है. रसम कई प्रकार के होते हैं, जैसे की टमाटर रसम, इमली का रसम, अदरक रसम, दाल रसम इत्यादि . रसम को बहुत पाचक समझा जाता है और स्वास्थ के लिए भी यह अच्छा होता है. यहाँ पर मैने दल रसम की विधि लिखी है. तो बनाइए इस स्वादिष्ट रसम और पाचक रसम को.....
|
 |
नारियल की चटनी- नारियल की चटनी, चटनी की एक दक्षिण भारतीय किस्म है. यह स्वादिष्ट चटनी नारियल और मूंगफली से बनायी जाती है. डोसा, उत्तपम, इडली, उपमा, आदि के साथ नारियल की चटनी बहुत स्वादिष्ट लगती है.. |
 |
प्याज टमाटर की चटनी- यह चटनी दक्षिण भारतीय चटनी की एक किस्म है. प्याज और टमाटर से बनने वाली यह चटनी डोसा, इडली, उत्तपम, अप्पम, और सादे चावल, इत्यादि के साथ परोसी जाती है. राई और करी पत्ते के तड़के के साथ यह चटनी बहुत स्वादिष्ट लगती है.
|
 |
मेदू वड़ा- मेदू वड़ा आमतौर पर दक्षिण भारत में सुबह के नाश्ते में सर्व किया जाता है. उड़द की दाल से बनने वाले इस वड़े में बीच में छोटा सा छेद होता है. खाने में स्वादिष्ट इस वड़े को आप चाहें तो छुट्टी के दिन ब्रन्च में भी बना सकते हैं. मेदू वड़े को संभार और चटनी के साथ परोसा जाता है. |