सामग्री

(4 लोगों के लिए)

सूजी का हलवा

See this recipe in English

सूजी का हलवा तीज-त्यौहारों, शादी-ब्याह, पूजा-पाठ से लेकर किसी भी उत्सव में बनने वाला एक स्वादिष्ट हलवा है. सूजी के हलवे को बनाना भी काफ़ी आसान होता है और इसको बनाने में अधिक समय भी नही लगता है.

sooji halwa

बनाने की विधि

  1. काजू को महीन-महीन कतर लें. किशमिश को धोकर अलग रखें. हरी इलायची के छिलके उतारकर बीज को दरदरा कूट लें.
  2. कड़ाही में घी गरम करके सूजी को दो से चार मिनट के लिए तेज आँच पर भूनें.
first look of bl besan fried
घी में डालने के तुरंत बाद                                चार मिनट भूनने के बाद
  1. अब आँच को धीमा करके सूजी को सुनहरा होने तक भूनें. जब सूजी भुन जाएगी तो उसमें से बहुत अच्छी खुश्बू उठती है और घी ऊपर आ जाएगा. सूजी को अलग रख लें. इस प्रक्रिया में तकरीबन 15 मिनट लगते हैं.
ldoo making ldoo making 2
दस मिनट भूनने के बाद                                 बीस मिनट भूनने के बाद
  1. अब उसी कढाही में पानी और शक्कर को उबालें. पहले उबाल के बाद आँच को धीमा कर दें और इसमें भुनी हुई सूजी, काजू, चिरौंजी, और किशमिश मिलाएँ. इसको अच्छी तरह से मिलाएँ और सूजी को तब तक पकाएँ जब तक की यह पूरी तरह से गल जाए और पूरा पानी सोख ले. इस प्रक्रिया में तकरीबन 5-7 मिनट लगते हैं.
sugar syrup sooji in sugar syrup
चाशनी                                                  चाशनी में सूजी डालने के बाद
  1. पिसी इलायची से सजाकर, गरमागरम परोसें इस स्वादिष्ट हलवे को.

कुछ नुस्खे / टिप्स :

मैने इस रेसिपी में ब्राउन शुगर का इस्तेमाल किया है . स्वाद का स्वाद और सेहत भी दुरुस्त...

कुछ और मिठाइयाँ