मैंगो लस्सी
Read this recipe in English
मैंगो लस्सी एक बहुत ही लोकप्रिय, दही से बनने वाला ड्रिंक है. वैसे शायद आप यकीन ना मानें लेकिन यह सच है कि मैने मैंगो लस्सी पहली बार भारत में नही बल्कि विदेश में पी थी. विदेश में सiदी लस्सी की जगह मैंगो लस्सी ज़्यादा प्रचलित है. तो इस बार आप व्रत के इस मौसम में आज़मए मैंगो लस्सी.....
बनाने की विधि
- आम का पल्प, दही, दूध, और शक्कर को बलेंडर में अच्छे से चलाएँ /मिक्स करें. अगर आपके बस बलेंडर नही है तो आप मथानी से भी मथ सकते हैं सभी सामग्री को जैसा कि पारंपरिक रूप से होता है.
- अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और लगभग २० सेकेंड के लिए और चलाएँ मिक्सी/ बलेंडर को.
स्वादिष्ट मैंगो लस्सी अब तैयार है परोसने के लिए.
