सूखा पुदीना
पुदीना स्वास्थ के लिए लाभकारी होता है और गर्मियों में ठंडक भी पहुँचाता है. पुदीने का पाउडर बहुत ही आसानी से घर पर बनाया जा सकता है और बोतल में लंबे समय तक रख सकते हैं . कभी जब पुदीने की ताजी पत्तियाँ घर पर नही होती हैं तब पुदीने का पाउडर बहुत काम आता है, ख़ासतौर पर दही से बनने वाली डिशेज़ में.
बनाने की विधि
- पुदीने की पत्तियों को अच्छे से नुका लें, मतलब कि उसके मोटे डंठल हटा दें. अब पत्तियों को अच्छे से धो लें और थोड़ी देर के लिए छलनी प्र छोड़ दें जिससे कि पानी अच्छे से निकल जाए.
- जब पुदीना पत्तियों का पानी निकल जाए तो उनको एक सॉफ कपड़े में छाया में सूखा दें. पत्तियों को धूप में न सुखाएँ नही तो उनकी खुश्बू चली जाएगी. पुदीने को सूखने में एक दिन का समय लगता है अगर मौसम गरम है तो.
- जब पुदीना पूरी तरह से सूख जाए तो इसको या तो ग्राइंडर में पीस लें या फिर उंगलियों से मसल कर पाउडर बना लें.
इस पाउडर को एरटाइट कंटेनर में रखें और जब ज़रूरत हो तो इस्तेमाल करें.
पुदीने का पाउडर रायता और कई और दूसरे दही के व्यंजन में बहुत काम आता है.
