See this page in English

सूखी सब्जियों की बहार

जैसा कि नाम से ही पता लग रहा है, सूखी सब्जियाँ बिना करी/ झोल के बनायी जाती हैं. सूखी सब्जियों को दाल चावल के साथ या फिर रोटी / पराठा के साथ सर्व करते हैं. सूखी सब्जियाँ बहुत तरह की होती हैं, कुछ जो बिल्कुल हल्की-फुल्की हरी शाक सब्जी होती हैं, कुछ और जो आलू के साथ बनती हैं, जैसे कि सेम मटर आलू, गोभी आलू, मेथी आलू, बैगन आलू इत्यादि..., कुछ और जो भर के बनाईं जाती हैं , जैसे कि भरवाँ भिंडी, भरवाँ करेले, भरवाँ टमाटर, भरवाँ शिमला मिर्च, वग़ैरह- वग़ैरह.

सूखी सब्जियों को आम तौर पर अलग-अलग मसालों के साथ बनाया जाता है. सूखी सब्ज़यों को ज़्यादातर तेल में बनाते हैं और उनमे पानी बहुत कम डाला जाता है. पानी ना डालने से सब्जियाँ देर तक चलती हैं और गर्मियों में जल्दी खराब नही होती हैं.

सूखी सब्जियाँ आमतौर पर अलग-अलग मसालों के साथ बनाईं जाती हैं. कुछ सब्जियाँ जिनकी तासीर थोड़ी भारी होती है, जैसे कि -अरबी हमेशा अजवाइन में छौंकी जाती है, कद्दू को मेथी दाना में और , सेम को जीरे में, और आलू तो हर प्रांत में अलग- अलग तरह से बनाए जाते हैं. राई, हींग, तिल, कालोंजी, कुछ और साबुत मसाले, इत्यादि का प्रयोग भी सूखी सब्जियों के छौंकने में किया जाता है.कुछ सब्जियों को रेस्टोरेंट स्टाइल बनाने के लिए उसमें मावा/ खोया, या फिर क्रीम भी डाली जाती है.

हरी सब्जियाँ - जहाँ बहुत सारे लोग ताजी हरी सब्जियों को खरीदने के लिए एक लंबी यात्रा तय करते हैं वहीं कुछ लोग इसके नाम से भी चिढ़ते हैं. हरी सब्जियो में कई प्रकर के विटामिन्स, खनिज, और रेशे प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इन सब्जियों को खाने से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है.

अगर आपको बागवानी का शौक है और आपके पास थोड़ा ऐसा स्थान है जहाँ पर लगभग 6 घंटे धूप आती है तो आप बहुत सारी सब्जियों को घर पर उगा सकते हैं. कुछ सब्जियों को उगाना बहुत आसान होता है और इनकी ज़्यादा देखभाल भी नही करनी होती है.

हरी सब्जियों से आप कई प्रकार के सलाद, करी, सूखी सब्जी, रोटी-पराठे, दाल के साथ, सूप, सलाद और यहाँ तक की मिठाई भी बना सकते हैं. हमने पहले भी बहुत सारी हरी सब्जियों के बारे में लिखा है जैसे करेला, भिंडी, मेथी, कुंडरू, सरसों का साग, इत्यादि...तो चलिए बनाएँ कुछ और हरी सब्जियाँ .......


Gajar Methi ki Sabji गाजर मेथी की सब्जी- मेथी की पत्तियाँ औषधीय तत्वों से भरपूर होती है, हालाँकि मेथी थोड़ी कड़वी होती है इसीलिए इसे अगर आप गाजर के साथ बनाएँ तो यह अत्यंत स्वादिष्ट लगती है. स्वास्थ और स्वाद से भरपूर इस सब्जी को बनाना भी काफ़ी आसान होता है और यह बहुत कम समय में बनकर तैयार हो जाती है लेकिन मेथी को साफ करने में थोड़ा सा समय लगता है. करेला, मूली, मेथी इत्यादि कुछ ऐसी सब्जियाँ हैं जिन्हे मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत ... .
Sem Matar Aloo सेम मटर आलू- सेम जिसे और भी कई नामों से जाना जाता है जैसे कि सुरती पापडी, वेलोर पापडी इत्यादि... जब हम छोटे थे तब बच्चों को सब्जियाँ खिलाने के लिए कुछ नायाब ही तरीके हुआ करते थे जैसे कि यह पंक्ति- "सेम मटर आलू हम साहब तुम भालू" अब हर कोई साहब ही बनना चाहता है.... सेम सेहत का खजाना होती है. इसमें फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी के साथ ही कई खनिज भी पाए जाते .....
Sweet And Sour Karela खट्टी मीठी करेले की सब्जी - करेले आमतौर पर बहुत कड़वे होते हैं, लेकिन फिर भी अपने औषधीय मूल्यों की वजह से यह पूरे भारत में ही बहुत लोकप्रिय हैं. भारत में अलग- अलग प्रांतों में करेलों का प्रयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाने में होता है. यहाँ हम आपको एक बहुत ही आसानी से बनने वाली खट्टे मीठे करेले की सब्जी...
Stuffed bell pepper भरवाँ शिमला मिर्च- भरवाँ सब्जियाँ हमेशा से ही थोड़ी शाही मानी जाती हैं. यह भरवाँ शिमला मिर्च देखने में जितनी सुंदर लगती है उतनी ही उम्दा खाने में भी. वैसे तो भरवाँ शिमला मिर्च को कई तरीके से बनाया जाता है लेकिन मुझे यह रेसीपी बहुत पसंद है. भरवाँ शिमला मिर्च बनाने की यह विधि मैने इंडिया की मशहूर व्यंजन ....…
Sizzling Vegetables सब्जियों का सिज़्लर-सिज़्लर/ सिज़लिंग अँग्रेज़ी भाषा का शब्द है. जब गरम तवे पर पानी की छीटें पड़ती हैं तो जो 'छन छन' की आवाज़ निकलती है उसे ही सिज़लिंग कहते हैं. आजकल सिज़्लर व्यंजनों का चलन बहुत बढ़ गया है. चलिए आपको बताते हैं कि सिज़्लर को कैसे बनाते हैं और उसे कैसे परोसा जाता है. सिज़्लर बनाने के
मटर मशरूम मटर मशरूम- मशरूम के व्यंजन आजकल बहुत ज़्यादा प्रचलन में हैं. वैसे तो मशरूम कई प्रकार के होते हैं लेकिन भारत में आमतौर पर सफेद मशरूम जिसे बटन मशरूम के नाम से भी जाना जाता है, ही अधिक प्रयोग में लाए जाते हैं. करीब दो दशक पहले तक मशरूम टीन के डब्बे में आते थे और कुछ खास दुकानों में ही मिलते थे लेकिन अब,...
Baingan Aloo बैंगन आलू-बहुत समय से आप पाठक बैंगन से बनाए वाले व्यंजनों के बारे में पूछ रहे हैं तो चलिए आज आपकी फरमाइश पर बताते हैं एक जल्दी और आसानी से बनने वाली बैंगन टमाटर आलू की सब्जी. बैंगन आलू बनाने की यह विधि मेरी मम्मी की है और हम भाई बहनों की बचपन से यह फ़ेवरेट सब्जी होती थी. तो मैंने इसे उसी तरह से लिखा है ..........
Bharvan Baingan/ Stuffed Eggplant भरवाँ बैंगन-भरवाँ बैंगन को बनाने की कई सारी विधियाँ हैं. हैदराबाद में इसे बघारे बैंगन कहते हैं और , अवध में अचारी बैंगन, और कहीं कहीं इसे बैंगन की कलौंजी के नाम से भी जाना जाता है. वैसे नाम कोई भी हो लेकिन भरवाँ सब्जी थोड़ी खास होती है और अक्सर जब मेहमान आ रहे हों या फिर कोई पार्टी हो तो ख़ासकर के बनाई जाती है. हमारी .....
Gawar ki Phali ग्वार/ गवार की फली - ग्वार या फिर गवार की फली विटामिन, खनिजों और रेशे से भरपूर सब्जी है. बींस से थोड़ी चपटी दिखने वाली यह सब्जी भी बींस, और मटर के परिवार की ही है. कहते हैं कि इस सब्जी के नियमित सेवन से स्टोन्स की परेशानी नही होती है. अगर आप हिन्दुस्तान के बाहर रहते हैं तो मैं आपकी जानकारी के लिए यह बता ...
Parwal_Aloo परवल आलू की सब्जी- परवल विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है. परवल की बेल खीरे की बेल के जैसे की चढ़ती है और यह दोनों एक ही परिवार यानि कि कुकुरबिटेसी से हैं. आमतौर पर ऐसी धारणा है कि हरी सब्जियाँ खाली बीमार लोग ही खाते हैं लेकिन यह बिल्कुल ग़लत है. हरी सब्जियाँ खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती हैं और सेहत के लिहाज ...
भरवाँ भिंडी भरवाँ भिंडी- भिंडी विटामिन ए, सी, बी6 से भरपूर होती है और इसमें कैल्शियम, और मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. भरवाँ भिंडी किसी भी और भरवाँ सब्जी की तरह थोड़ी खास होती है. हमारे घर में अक्सर छोटी मोटी पार्टी का आयोजन होता ही रहता है और हमारे प्रोफेसर पतिदेव जो कि खाने और खिलाने के साथ-साथ खाना बनाने के भी शौकीन हैं वो कुछ हटकर बनवाते भी हैं और बनाते भी हैं. ...
Mughlai Chili

मुगलई मिर्च- हमारे घर की बगिया में आजकल कई प्रकार की मिर्चें उग रही हैं, उनमें से एक मिर्च अपनी हिन्दुस्तानी शिमला मिर्च की छोटी बहन के जैसी हैं. यहाँ पर हम उसे स्वीट पैपर कहते हैं. वैसे आप छोटी-छोटी शिमला मिर्च का प्रयोग भी कर सकते हैं इस मुगलई मिर्च को बनाने के लिए. इसमें हमने घर का बना ताज़ा पनीर और उबले आलू की ....

पत्ता गोभी की गुजराती सब्जी पत्ता गोभी की गुजराती सब्जी- पत्ता गोभी विटामिन ए से भरपूर होती है . पत्ता गोभी बनाने की यह विधि पारंपरिक गुजराती है . रोटी, पराठे के साथ तो यह सब्जी बहुत स्वादिष्ट लगती ही है, लेकिन यह सब्जी रूखी भी बहुत अच्छी लगती है. इस सब्जी को बनाते समय यह याद रखें कि इसमें पत्ता गोभी को ज़्यादा ग़लlते नही हैं. मुझे....
करेले का तोरण करेले का तोरण - तोरण मलयाली सूखी सब्जी है जो कि पत्ता गोभी, हरी मटर, करेला, कटहल, बीन्स, इत्यादि को नारियल के साथ पका कर बनाया जाता है. उत्तर भारत में इसे फुगात के नाम से भी जानते हैं. करेले का तोरण बनाने में बहुत आसान है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है. तोरण को आमतौर पर चावल के साथ परोसा जाता है..
मटर की घुगनी मटर की घुगनी -ताजी हरी मटर के दानों से बनने वाली यह घुगनी उत्तर प्रदेश की बहुत मशहूर डिश है. घुगनी बनाने की यह विधि मेरी माँ की है. घुगनी में खूब सारी अदरक डाली जाती है जो मटर के पाचन में मदद करती है. तो बनाइए जाड़े के इस मौसम में मटर की घुगनी....
शिमला मिर्च आलू की सब्जी शिमला मिर्च आलू की सब्जी-शिमला मिर्च में विटामिन, खनिज, रेशे और बहुत सारे तत्व होते हैं जो कि स्वास्थ्यके लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं. शिमला मिर्च और आलू की यह सब्जी बिल्कुल हल्की, कम घी-तेल की और स्वास्थ्य और स्वाद से भरपूर है. इसे आप चाहे पराठे के साथ परोसें या फिर दाल-चावल के यह बहुत स्वादिष्ट लगती है. तो बनाइए शिमला .....
आलू मटर आलू मटर जाड़े के मौसम में बाजार कई प्रकार की ताजी सब्जियों से भरे रहते हैं. छोटे नये आलू और ताजी हरी मटर उनमें से हैं. हरी मटर में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और इसमें आइरन भी होता है. यह बनाने में आसान सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है. गरमागरम पराठे के साथ परोसें इस स्वादिष्ट सब्जी को.......
खट्टा मीठा कद्दू खट्टा मीठा कद्दू - खट्टा मीठा कद्दू ख़ासतौर पर दाल की कचौरी के साथ परोसा जाता है. यह एक स्वादिष्ट सब्जी है और आप दाल चावल या फिर किसी और रोटी या पराठे के साथ भी सर्व कर सकते है. इस विधि के लिए हारे, और एकदम कच्चे कद्दू का प्रयोग किया जाता है. अब क्योंकि विदेश में तमाम तरह के कद्दू........
Gobhi_Aloo गोभी आलू -गोभी आलू की सब्जी ना केवल भारत वर्ष बल्कि बाहर के देशों में भी बहुत प्रसिद्ध है. इस सब्जी को बनाना भी बहुत आसान होता है. जाड़े के दिनों में जब भारत में ताजी गोभी आती हैं तो गोभी आलू बनने पर उसकी खुश्बू पड़ोस तक जाती है. तो आप भी बनाइए इस जायकेदार सब्जी को.....
लौकी की सब्जी लौकी की सब्जी -लौकी खाने में तो स्वादिष्ट होती ही और स्वास्थ के लिए भी बहुत ही अच्छी रहती है. हल्की फुल्की सी यह लौकी की रेसिपी बड़ी स्वादिष्ट लगती है पराठे क साथ. तो बनाइए इस बार लौकी की सब्जी और पराठे....
Patta Gobhi ki Sabji पत्ता गोभी की सूखी सब्जी-पत्ता गोभी विटामिन ए से भरपूर होती है . पत्ता गोभी बनाने की यह विधि पारंपरिक उत्तर भारतीय है . पराठे के साथ यह सब्जी बहुत स्वादिष्ट लगती है. हमारे एक अमेरिकन मित्र तो यह सब्जी रूखी ही दो कटोरी खा लेते हैं. तो आप भी बनाइए यह सब्जी ...
Bhindi do Pyaja भिंडी दो प्याज़ा- भिंडी दो प्याज़ा मुगलई सभ्यता से आई है, इस रेसिपी में प्याज की मात्रा काफ़ी ज़्यादा होती है. आमतौर पर भिंडी दो प्याज़ा को भी उत्सव या फिर कभी कुछ अलग खाने का मन करे तो बनाइए. भिंडी विटामिन ए, सी , बी 6 से भरपूर होती है और कैल्शियम, और मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है.
masala aloo मसाला आलू- मसाला आलू एक आसान और बहुत लोकप्रिय सूखी सब्जी है. आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे हर कोई पसंद करता है. यह सब्जी बनाने में बहुत ही आसान होती है लेकिन स्वाद में लाजवाब.
Karela Bhajji करेला भज्जी - करेले आमतौर पर बहुत कड़वे होते हैं, लेकिन फिर भी बहुत लोकप्रिय हैं. अपने औषधीय मूल्यों की वजह से यह पूरे भारत में ही बहुत लोकप्रिय हैं. भारत में अलग- अलग प्रांतों में करेलों का प्रयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाने में होता है. करेला भज्जी एक आसानी से बनने वाली स्वादिष्ट सब्जी है.
Bharvan Karele भरवाँ करेले- भरवाँ करेले उत्तर भारत में बहुत पसंद किए जाते हैं. करेले जल्दी खराब नही होते हैं तो इनको ज़्यादा से बनाकर भी रख सकते हैं. सफ़र में ले जाने के लिए भी करेले की सब्जी बहुत अच्छी रहती है.
masala arbi मसाला अरबी -अरबी गर्मी की सब्जी है. शकर्कंडी, और आलू के जैसे इसके ट्यूबर खाए जाते हैं. वैसे अरबी के पत्तों से भी बहुत स्वादिष्ट व्यंजन बनते हैं. अरबी आमतौर पर अजवाइन में बनाई जाती है. यह एक जल्दी से बनने वाली स्वादिष्ट सब्जी है.
methi aloo मेथी आलू - मेथी की पत्तियाँ औषधीय तत्वों से भरपूर होती है, लेकिन क्योंकि मेथी कड़वी होती है इसीलिए इसे सोया/ डिल (dill) की पत्तियों और सब्जियों के राजा आलू के साथ बनाया जाता है. स्वास्थ और स्वाद से भरपूर इस सब्जी को बनाना काफ़ी आसान होता है, हालाँकि इन सब्जियों को साफ करने में थोड़ा सा समय लगता है.
kundroo ki subji कुन्दरू की सब्ज़ी -कुन्दरू को कई और नामों से भी जाना जाता है, जिनमे से एक है टिंडॉरा. कुन्दरू में बेटा-केरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. कुन्दरू को अलग- अलग प्रांतों में विभिन्न विधियों से बनाया जाता है. यह कुन्दरू को बनाने का उत्तर भारतीय तरीका है.
baigan bharta बैगन का भरता - बैगन का भरता उत्तर भारत के पंजाब प्रांत से एक बहुत स्वादिष्ट डिश है. बैगन को भूनकर बनाई गई यह डिश भारत के साथ साथ विदेशों के भारतीय रेस्टोरेंट में भी छाई रहती है.