 |
दाल-बाटी–दाल बाटी राजस्थान प्रांत की ख़ासियत है. दाल बाटी की दल एक खास दाल है जिसे पंचमेल दाल कहते हैं. पंचमेल दाल अपने नाम के अनूरूप ही पाँच दालों को मिलकर बनाई जाती है. इस दाल को बाटी के साथ परोसा जाता है. पंचमेल दाल स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होती है. यह प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत्र है. बाटी गेहूँ के आटे से बनाई जाने वाली एक खास भारतीय डिश है. जहाँ उत्तर भारत में बने वाली कोई भी रोटी, नान, या पराठा या तो तवे पर सेका जाता है और या फिर तंदूर में वहीं बाटी को पहले गरम पानी में उबाला जाता है और उसके बाद इसे तंदूर या फिर ओवेन में सेका जाता है. दाल और बाटी के साथ एक खास राजस्थानी मिठाई भी बनाई जाती है जिसे चूरमा कहते हैं.....
|
 |
सरसों का साग -मक्के की रोटी–सरसों का साग पंजाब की विशेषता है! इस स्वादिष्ट साग को मक्के की रोटी के साथ परोसा जाता है. आमतौर पर यह कोम्बो जाड़े के दिनों में बनाया जाता है जब ताजी सरसों बाजार में आसानी से उपलब्ध होती है. तो आप भी बनाइए सरसों का साग और मक्के की रोटी और लिखना ना भूलें अपने सुझाव........ …
|
 |
उत्तपम-सांभर- उत्तपम सांभर, दक्षिण भारत से बहुत मशहूर व्यंजन है. उत्तपम दाल और चावल के ख्मीर उठे घोल के साथ-साथ रवा/ सूजी के घोल से भी बनाया जाता है. इसमें घोल में ही कटी सब्जियाँ डालकर तब उत्तपम बनाया जाता है. उत्तपम-सांभर और नारियल की चटनी, खाने में तो लाजवाब है.........
|
 |
रगड़ा पेटीज - रगड़ा पेटीज, पश्चिम भारत और ख़ासकर मुंबई की बहुत ही प्रसिध चाट है. सफेद मटर से बनाया गया रगड़ा उत्तर भारत में बनने वाली मटर की चाट और आलू टिक्की से मिलता जुलता है. अब यही तो ख़ासियत है भारतवर्ष की ! एक ही चीज़ को कितने रूप में पकाया जा सकता है........….
|
 |
पाव भाजी -पाव भाजी पश्चिमी भारत, विशेष रूप से महाराष्ट्र से एक बहुत लोकप्रिय कोम्बो है. इसको आमतौर पर शाम के नाश्ते में सर्व किया जाता है. हालाँकि मैं तो इसे आमतौर पर लंच या फिर डिनर में ही सर्व करना पसंद करती हूँ . अब क्योंकि इसमें बहुत सारी सब्जियाँ हैं और फिर पाव भी है तो यह तो भरा पूरा खाना हो जाता है......
|
 |
छोले भटूरे -छोले भटूरे उत्तर भारत का सबसे लोकप्रिय कोम्बो है. मेरे दोनों बच्चों की खाने में अलग प्राथमिकताएँ हैं, लेकिन जब विकल्प छोले भटूरे है, तो निर्णय एकमत है. वैसे तो भारत में छोले भटूरे नाश्ते के तौर पर सर्व किए जाते हैं लेकिन आप चाहें तो मेरी तरह इन्हे खाने में भी सर्व कर सकते हैं.
|
 |
इडली सांभर -इडली सांभर दक्षिण भारत से एक बहुत ही पसंदीदा कौम्बो है. इडली सांभर भारत में आमतौर पर नाश्ते में सर्व किया जाता है लेकिन मैं तो इसे दिन या फिर रात के भोजन में ही बनाती हूँ. यह मेरा पसंदीदा कौंबो है क्योंकि यह एक बहुत ही स्वादिष्ट, पौष्टिक, और पूर्ण भोजन है. इसमें दाल, सब्जियाँ, सूजी/ रवा, दही, नारियल सभी कुछ है. तो फिर देर किस बात की आइए बनाएँ इडली सांभर...
|
 |
कढ़ी चावल -कढ़ी चावल उत्तर भारत का एक बेहद पसंदीदा कौंबो है. आमतौर पर इसे दोपहर के खाने में ही सर्व किया जाता है क्योंकि बेसन की तासीर थोड़ी भारी होती है. नैनीताल से थोड़ी दूर पर एक जगह है जिसका नाम नौकुचियाताल है, वहाँ पर कढ़ी चावल हर छोटे बड़े रेस्टोरेंट में मिलते हैं , अब आप ही अंदाज़ा लगाइए इसकी प्रसिद्धि का...
|
 |
मेदू वड़ा- मेदू वड़ा आमतौर पर दक्षिण भारत में सुबह के नाश्ते में सर्व किया जाता है. उड़द की दाल से बनने वाले इस वड़े में बीच में छोटा सा छेद होता है. खाने में स्वादिष्ट इस वड़े को आप चाहें तो छुट्टी के दिन ब्रन्च में भी बना सकते हैं. मेदू वड़े को संभार और चटनी के साथ परोसा जाता है. |