अमेरिका में लगभग दुनिया भर से लोग आकर बसते हैं, यहाँ कई प्रकार की संस्कृति देखने को मिलती और बहुत कुछ सीखने को भी. अब तक मैने जितने भी देश घूमे हैं उनमें से अमेरिका ही एक ऐसा देश है जहाँ भारत के बाहर नाना प्रकार के शाकाहारी व्यंजन आसानी से मिल जाते हैं. अमेरिका में मॅक्सिकन, चाइनीस, इतावली, जापानी, थाई, और ना जाने कितने देशों के खाने आसानी से मिल जाते हैं और खैर भारतीय खाने की तो दुनिया भर में अपनी ही धूम है ही....
मैं कुछ शाकाहारी खाने जो हम लोगों को बहुत पसंद आते ह,ैं मैं आपसे उनका परिचय यहाँ पर करा रही हूँ. तो अभी के लिए बनाते हैं दुनिया भर में प्रसिद्ध बर्गर ....
